फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   47 positive including CMO, CMS in charge and ANM

सीएमओ, प्रभारी सीएमएस व एएनएम समेत 47 पॉजिटिव

Thu, 10 Sep 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
47 positive including CMO, CMS in charge and ANM
रायबरेली। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं रहा है। बुधवार को सीएमओ, जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस और पीएचसी गोराबाजार की एएनएम समेत 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। गदागंज थाने के दरोगा समेत सात लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

डलमऊ पुलिस का भी एक स्टाफ संक्रमित हुआ है। शहर के प्रगतिपुरम में एक साल के मासूम समेत छह लोग संक्रमित मिले हैं। मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बुधवार शाम लक्षण प्रतीत होने पर एंटीजन से जांच कराई है। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद वे होम आइसोलेट कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। उन्हें भी होम आइसोलेट किया गया है। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोराबाजार कर एएनएम संक्रमित मिली है।
शहरी स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक विनय पांडेय की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शहर के प्रगतिपुरम में एक साल के मासूम समेत छह लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गदागंज थाने के दरोगा समेत सात लोग संक्रमित मिले हैं।
शहर के अंबेडकरनगर में चार, रामजीपुरम व क्रांती कॉलोनी में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं। देवानंदपुर, जलालपुर, नेवाजगंज, मंगापुर, बबुरा, मलपुरा, थुलेंडी, भागीपुर, गिरजा सदन, अहियारायपुर, मधुपुरी, नयागंज, चकसुंडा, जैनापुर, जायस, मोहनगंज आदि क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
जिले में कोरोना संक्रमित होने के बाद मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 55वीं मौत हो गई। 05 सितंबर को कोरोना संक्रमित होने के बाद शहर के बजरंगबली निवासी 64 वर्षीय वृद्ध को मेयो अस्पताल लखनऊ में भर्ती करा दिया गया था।
इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। कोरोना प्रोटोकाल के तहत उसका अंतिम संस्कार कराया गया है। महराजगंज क्षेत्र के बेडसरी गांव में 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। मऊ गांव में 50 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें युवक के संक्रमित मिलने पर उसे एल-1 अस्पताल में भेजा गया है।
साथ ही 160 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए नमूना लिया गया। कोरोना नियंत्रण टीम के ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित युवक को अस्पताल भेज दिया गया है।
फुरसतगंज थाने की एक महिला और एक पुरुष सिपाही समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधीक्षक डॉ. एचपी यादव ने बताया कि बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खालिसपुर में एक 35 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है।

वह गौरीगंज नायब तहसीलदार का ड्राइवर बताया जा रहा है। फुरसतगंज थाने में तैनात महिला कांस्टेबल व एक पुरुष कांस्टेबल भी करोना की चपेट में आ गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed