{"_id":"5730cda44f1c1b1616919b5d","slug":"45-thousand-theft-of-a-train-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन यात्री के 45 हजार चाोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन यात्री के 45 हजार चाोरी
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Mon, 09 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई से कमाकर घर लौट रहे एक ट्रेन यात्री को जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाया। लखनऊ-रायबरेली के बीच ट्रेन में उसे बेहोश किया और नगदी समेत करीब 50 हजार का सामान लेकर फरार हो गए। अर्द्धबेहोशी की हालत में वह खुद रेलवे स्टेशन पर उतरा। परिवारीजनों को पता चला तो वे स्टेशन पहुंचे और यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
जगतपुर थाना क्षेत्र के कुसुमी गांव का रहने वाला सुशील कुमार त्रिवेदी (30) मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। परिवारीजनों के मुताबिक शनिवार को वह मुंबई से घर के लिए निकला था। सुशील के पास करीब 45 हजार रुपये और पांच हजार के कपड़े व अन्य सामान था।
रविवार को वह देर रात ट्रेन से लखनऊ पहुंचा। यहां से रायबरेली आने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ी। इसी दौरान लखनऊ-रायबरेली के बीच जहरखुरानों ने उसे बेहोश किया और नगदी व सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
परिवारीजनों का कहना है कि सोमवार की सुबह ट्रेन रायबरेली पहुंची तो अर्द्ध बेहोशी की हालत में किसी तरह सुशील ट्रेन से उतरा और स्टेशन परिसर के बाहर पहुंचा। यहां सुशील के जान-पहचान के लोगों ने घटना की सूचना घर पर दी। इसके बाद घर वाले मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
लूट का शिकार हुआ मुसाफिर किस ट्रेन से आ रहा था और जहरखुरानों ने उसे कैसे बेहोश किया इसका पता पीड़ित के पूरी तरह से होश में आने के बाद ही चलेगा। उधर, जीआरपी एसओ सुशील कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।