{"_id":"f860c6e7e82151638811bf7a0ceb8ade","slug":"42-special-buses-will-operate-on-kartik-poornima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर होगा 42 स्पेशल बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर होगा 42 स्पेशल बसों का संचालन
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगाघाटों तक श्रद्धालुओं को पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए रायबरेली डिपो ने भी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार 42 स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा।
बाकायदा मुराईबाग कस्बे में अस्थायी बस स्टेशन बनाया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा 25 नवंबर को है। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नानार्थियों के सामने सुरक्षित गंगा स्नान कर घर लौटना बड़ी चुनौती होती है।
खास कर गंगातट तक पहुंचने में उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ती है। हर साल की तरह इस बार भी रोडवेज ने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।
गंगा स्नान से एक दिन पहले 24 नवंबर को दोपहर से स्पेशल बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। एआरएम आरपी सिंह ने स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी को मेला प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि 42 मेला स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। मुराईबाग में एक अस्थाई बस स्टेशन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि रायबरेली से डलमऊ के लिए 30 बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा बछरावां से डलमऊ के लिए दो, हैदरगढ़ से तीन, महराजगंज से एक, जगदीशपुर से तीन और लालगंज से गेगासो गंगाघाट के लिए तीन बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं 20 बसों को रिजर्व में रखा गया है।