फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेटियों को सुरक्षा देने में विफल प्रदेश सरकार-मनोज पांडेय

बेटियों को सुरक्षा देने में विफल प्रदेश सरकार-मनोज पांडेय

Mon, 15 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बेटियों को सुरक्षा देने में विफल प्रदेश सरकार-मनोज पांडेय
महराजगंज/शिवगढ़ (रायबरेली)। सुशासन का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपराध चरम सीमा पर है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बहन बेटियों की अस्मत सुरक्षित नहीं है, जिसके चलते पूरे प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। यह बातें तहसील क्षेत्र के ओसाह तिराहे पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज के प्रतिष्ठान पर मीडिया से बातचीत के दौरान ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहीं।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन चलाने का दावा करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार आम जनमानस के लिए जनता से जुड़ी ट्रेनों को चलाने के लिए पटरी व्यवस्थित नहीं कर पा रही है। इसके चलते बड़े रेल हादसे हो रहे हैं। ऐसे में बुलेट ट्रेन केंद्र सरकार कैसे चलाएगी यह सोचनीय विषय है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आवारा घूम रहे जानवरों से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा किसानों द्वारा किए गए वादों को भूलकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सिर्फ अपनी जेबें भरने का काम कर रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश व देश का किसान हैरान और परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नहरों में पानी न आने, समय पर खाद न मिलने से गरीब मजदूर पलायन कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और आम जनमानस हैरान व परेशान होने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश व देश की जनता भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंककर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती, मनोज त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed