{"_id":"5b4a42a34f1c1b4a748b4c09","slug":"41531593379-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन से पटे बाजार, आज से लगेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन से पटे बाजार, आज से लगेगा प्रतिबंध
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ये पर्यावरण आपका है। इसे बचाने व संवारने की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से पॉलीथिन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रही है। लेकिन बिना आपके सहयोग के यह संभव नहीं है।
आप खुद के साथ ही अपने आसपास के लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संदेश दें और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
लोगों को बताएं कि आप बाजार जाएं तो थैला घर से ले जाएं। साथ ही जो भी चोरी-छिपे पॉलीथिन बेच रहा हो उसे सख्त ताकीद दें।
पॉलीथिन पर प्रतिबंध को लेकर जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। लेकिन अभी भी जिले के बाजारों में अभी भी हजारों क्विंटल पॉलीथिन के बैग डंप हैं।
दुकानदार दुकानों से पॉलीथिन के बैग को समेटने में जुट गए हैं, क्योंकि पॉलीथिन का उपयोग करते पकडे़ गए तो एफआईआर भी हो सकती है।
वहीं शनिवार को ऊंचाहार और सलोन तहसील क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पॉलीथिन से बचने की सलाह दी गई।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। एसडीएम राजेश प्रसाद तिवारी, प्रधानाध्यापक अश्विनी शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने जागरूकता रैली को रवाना किया।
नगर के व्यापारियों एवं जनता को पंफलेट, पोस्टर आदि देकर जागरूक किया गया। एसडीएम ने कहा कि राज्य में प्लास्टिक तथा पॉलीथिन पर बैन लगाया गया है।
सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी अशफाक और ईओ अंजनी मिश्रा ने कर्मचारियों के साथ सलोन कस्बे की सड़कों पर भ्रमण करके व्यापारियों को पालीथिन प्रयोग नहीं करने की सलाह दी।