{"_id":"5b1acc5a4f1c1bca228b48eb","slug":"41528482906-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुला ट्रांसमिशन में गिरी बिजली, ट्रांसफार्मर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिपुला ट्रांसमिशन में गिरी बिजली, ट्रांसफार्मर खराब
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुला ट्रांसमिशन पर गिरी बिजली, ट्रांसफार्मर खराब
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को बारिश के दौरान त्रिपुला ट्रांसमिशन पर बिजली गिरने से 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया।
इससे शहर समेत छह विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रभावित हो गई। इन उपकेंद्रों से करीब 80 हजार उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रांसमिशन के अभियंताओं ने दूसरे 63 एमवीए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन एक साथ सभी विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों में आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही है।
ट्रांसफार्मर की कीमत करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। जांच के लिए टीम बुलाई गई। इसे बदलने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। इससे पहले भी त्रिपुला पावर हाउस पर बिजली गिर चुकी है।
शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान त्रिपुला ट्रांसमिशन पर बिजली गिर गई। इससे यहां पर लगे 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया।
इससे शहर के तीन और ग्रामीण अंचलों के पांच विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गई। बारिश के बाद जब बिजली आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया गया तो ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
इससे दूसरे 63 एमवीए ट्रांसफार्मर से शहर के विद्युत उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति शुरू की गई। ग्रामीण अंचल के उपकेंद्रों को टुकड़ों में बिजली आपूर्ति शुरू की गई।