{"_id":"5aa815fd4f1c1baf758b5480","slug":"41520965117-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों की पिटाई से घायल अधेड़ ने तोड़ा दम, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों की पिटाई से घायल अधेड़ ने तोड़ा दम, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों की पिटाई से अधेड़ ने तोड़ा दम, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
रायबरेली। भदोखर में एक सप्ताह पहले दबंगों की पिटाई से घायल अधेड़ की मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इससे नाराज परिवारीजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से तकरार हुई। परिवारीजन मामले में एफआईआर दर्ज न किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा रहे थे।
वहीं पुलिस का दावा था कि मारपीट के समय ही मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। सीओ ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
भदोखर के गढ़ी मुतवल्ली गांव निवासी हरिशंकर को एक सप्ताह पूर्व कुछ लोगों ने घूर के विवाद में गांव के लोगाें ने पीट दिया था।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में ग्रामीणों व परिवारीजनों ने पुलिस के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मृतक की पत्नी मायादेवी का कहना था कि प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विवाद बढ़ने पर कोतवाल अशोक सिंह व सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों से तीखी तकरार हुई। बाद में सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
भदोखर एसओ अशोक त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी मायादेवी की तहरीर पर पहले ही गांव के बाबू, सुनील, निर्मलादास, कल्पना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था, जिसे अब हत्या में तरमीम किया जाएगा। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।