फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नल की टोटी खुला छोड़ने पर वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला

नल की टोटी खुला छोड़ने पर वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 02 Feb 2018 11:21 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
नल की टोटी खुला छोड़ने पर वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला
नल की टोटी खुला छोड़ने पर वृद्ध को पीटकर मार डाला
विज्ञापन



डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे डांगरी चक मजरे चकमलिक भीटी गांव में शुक्रवार को दिनदहाडे़ एक वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला गया।


उसकी खता सिर्फ इतनी थी कि उसने एक दंपती पर पानी भरने के बाद नल की टोटी खुला छोड़ने पर आपत्ति जता दी। इसी बात पर दंपती उस पर हमलावर हो गए।


वारदात की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति फरार हो गया।


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे डांगरी मजरे चकमलिक भीटी गांव में भगौती प्रसाद (78) के दरवाजे पर एक स्टैंड पोस्ट नल लगा हुआ है।


ठीक उसी के सामने बबलू की दुकान है। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे बबलू ने पानी भरने के बाद नल की टोटी को खुला छोड़ दिया, जिससे उसका पानी दरवाजे पर भरने लगा।


नल को खुला हुआ देखकर भगौती पानी खुला छोड़ने की शिकायत करते हुए नल बंद करने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा, वैसे ही बबलू की पत्नी रेखा से तू-तू मैं-मैं होने लगी।
विज्ञापन



इसी बीच बबलू बुजुर्ग को अकेला पाकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इसमें उसकी पत्नी ने भी साथ दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना पाकर मौके पर पहुंची डलमऊ, ऊंचाहार, गदागंज की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। आरोपी युवक की पत्नी रेखा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति फरार है। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर व फोरेंसिक टीम प्रभारी प्रतिभा त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। मृतक के पुत्र सुदर्शन ने आरोपी युवक बबलू व उसकी पत्नी रेखा के विरुद्ध तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed