{"_id":"5a68d5684f1c1bb3208b5332","slug":"41516819816-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगतपुर क्षेत्र के शंकरपुर गांव में वर्दीधारी डकैतों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगतपुर क्षेत्र के शंकरपुर गांव में वर्दीधारी डकैतों का धावा
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस वर्दी में आए डकैतों का धावा
जगतपुर (रायबरेली)। पुलिस की वर्दी में डकैतों ने मंगलवार रात शंकरपुर गांव के एक घर में कहर बरपाया। दंपती को डंडों व लोटे की राड से पीटकर अधमरा कर दिया।
दंपती की नातिन को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद डकैत गोली मारने की धमकी देकर जेवरात समेत एक लाख से ज्यादा का माल लूट ले गए।
घायल दंपती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, डकैती की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसओ ओम प्रकाश सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। शक के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शंकरपुर निवासी देवनाथ (65) गांव के बाहर बने घर पर परिवार समेत रहता है। देर रात उसके यहां पुलिस की वर्दी पहनकर आए 8 डकैतों ने धावा बोल दिया।
डकैतों ने देवनाथ और उसकी पत्नी सोनी (62) को लाठी-डंडे व लोहे की राड से पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट में दंपती को गंभीर चोटें आईं हैं।
यही नहीं दंपती की नातिन रेशमा को डकैतों ने घर के एक कमरे में बंद कर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बदमाश जेवरात समेत एक लाख से ज्यादा का माल लूट ले गए।
विज्ञापन
जानकारी पर घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात की सूचना पर एसओ ओम प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
एसओ का कहना है कि घायल देवनाथ के बड़े लड़के रमेश के तहरीर पर इंदल निवासी बेहटा थाना भदोखर के खिलाफ तहरीर दी गई है। इंदल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।