{"_id":"5a623d374f1c1b68268b53aa","slug":"41516387639-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली विकास प्राधिकरण की नवसृजित कॉलोनी के कायाकल्प की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली विकास प्राधिकरण की नवसृजित कॉलोनी के कायाकल्प की तैयारी
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ से सुधरेगी एकता विहार की बिजली व सड़क
रायबरेली। आरडीए की नवसृजित एकता विहार कॉलोनी के दिन बहुरने वाले हैं। गरीबों व अन्य लोगाें के आवासों का काम पूरा होने के बाद अब कॉलोनी में बिजली और सड़क की व्यवस्था को सुगम बनाने का काम शुरू किया गया है।
इसके लिए आरडीए ने एक करोड़ रुपये का बजट अलॉट लिया है। इसमें 40 लाख रुपये की लागत से बिजली और 60 लाख रुपये की लागत से सड़कों को चमाचम किया जाएगा। करीब दो महीने में यह काम पूरा होने के बाद एकता विहार के लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
आरडीए की नई कॉलोनी एकता विहार में तमाम आलीशान मकान बनकर खडे़ हो गए हैं। गरीबों के आवासों के निर्माण का काम पूरा होने के साथ ही उनका आवंटन भी हो चुका है।
विज्ञापन
एमआईजी और मिनी एमआईजी भवनों का काम भी चल रहा है। कॉलोनी के कायाकल्प के लिए पूर्व में काफी बजट खर्च किया गया, लेकिन अब तक बिजली के लिए बंदोबस्त नहीं हुए।
एकता विहार के लोगों को अस्थायी बिजली के कनेक्शन दिए गए थे। कॉर्पोरेशन ने बत्ती काट दी थी। इसको लेकर लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करके डीएम को ज्ञापन भी साैंपा था।
आरडीए अब करीब एक करोड़ रुपये खर्च करके एकता विहार में बिजली और सड़क की व्यवस्था करेगा। खंभों के साथ ही तार लगाए जाएंगे। साथ ही घरों तक बत्ती पहुंचाई जाएगी।
इस काम में दो महीने लग सकते हैं। बिजली व्यवस्था केे लिए 40 लाख रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा 60 लाख रुपये से सड़कों की दशा सुधारी जाएगी। आरडीए में प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम भी शुरू होने वाला है।