फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   लाइफ स्टाइल चेंज करिए और डायबिटीज के कहर से बचें

लाइफ स्टाइल चेंज करिए और डायबिटीज के कहर से बचें

Tue, 14 Nov 2017 01:20 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
लाइफ स्टाइल चेंज करिए और डायबिटीज के कहर से बचें
जीवन शैली बदलें और डायबिटीज के कहर से बचें
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में लगातार डायबिटीज के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 35 साल की उम्र के बाद डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। खानपान में सुधार और लाइफ स्टाइल को बदलकर इससे बचा जा सकता है। डायबिटीज की चपेट में आने वाले लोग भी एहतियात बरतकर इसके कहर से बच सकते हैं। आज विश्व मधुमेह दिवस है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में मधुमेह की जांच के लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे।
आईएमए ने भी मधुमेह सप्ताह चलाने का निर्णय लिया है। आईएम के अध्यक्ष डॉ. एआर त्रिपाठी ने बताया कि इससे बचने के लिए अपना जीवन शैली को बदलना होगा। रोजाना व्यायाम बहुत जरूरी है। व्यायाम और खानपान को दुरुस्त करके इससे बचा जा सकता है। यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो दवा की जरूरत पड़ जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को आईएमए भवन में डायबिटीज की जांच के लिए कैंप लगाया जाएगा। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए यात्रा भी निकाली जाएगी। डायबिटीज बीमारी लोगों में तेजी से बढ़ रही है। खानपान दुरुस्त न होने के कारण ऐसा हो रहा है। जांच में इसकी जानकारी हो जाने के बाद भी लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। रोगियों की जांच के लिए जिले की सभी सीएचसी में एनसीडी क्लीनिक खोली गईं हैं। जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद इलाज शुरू किया जाता है। एनसीडी क्लीनिकों में जिले में 50 हजार से अधिक लोगों की जांच की गई, जिसमें 15 हजार से अधिक लोग डायबिटीज के रोगी मिले हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर की सलाह- रहें सतर्क, नियमित करें व्यायाम
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सलीम का कहना है कि डायबिटीज से स्वयं को बचाया जा सकता है। इसके लिए अपने खानपान में सुधार लाना होगा। तेल से बनी वस्तुओं व चीनी का प्रयोग कम करना होगा। नियमित व्यायाम करना चाहिए। नींद भी पूरी आनी चाहिए। जंक फूड से तो स्वयं को बचाने का प्रयास करें। जो भी इसके चपेट में आ चुके हैं वे जरूर एहतियात बरतें। हृदय रोग विशेषज्ञ एवं फिजीशियन डॉ. मनीष मिश्र बताया कि रोगी के खून में ग्लूकोज की मात्रा आवश्यकता से अधिक होने पर उसे डायबिटीज हो जाती है। अगर डायबिटीज को कंट्रोल न किया तो ये हार्टअटैक, स्ट्रोक, किडनी अंधापन सता सकता है। इसके लिए नियमित व्यायाम बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed