{"_id":"59b046864f1c1be97f8b480e","slug":"41504724614-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाद्र पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाद्र पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाद्र पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
रायबरेली। भाद्र मास पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने डलमऊ गंगा तक के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद आसपास के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों के माध्यम से गंगा तट पर कर्मकांड कराए गए। इस दौरान स्नानार्थियों को अव्यस्थाओं से जूझना पड़ा। घाटों को समतल नहीं कराए जाने से लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा।
डलमऊ में सड़क घाट, किला घाट, रानी शिवाला घाट, संकटमोचन घाट, पक्का घाट, पथवारी घाट, महावीरन घाट आदि घाटों पर करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। मंगलवार देर रात से मेला आने लगा और गंगा मइया के जयकारे के साथ स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट स्थित देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और दान दक्षिणा भी दिया। श्रद्धालुओं के लिए नगर पंचायत की ओर से की जाने वाली सुविधाएं ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई। भीषण गर्मी के चलते श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ा। कहीं सड़कों पर भरा नालियों का गंदा पानी और कीचड़ तो कहीं नगर पंचायत की सड़कों के किनारे कटीली झाड़ियां और सड़क की पटरी के किनारे बने जानलेवा गड्ढों में लोग गिरकर घायल हुए। पुलिस की नाकामी और उदासीनता का खामियाजा श्रद्धालुओं को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ा। मुराई बाग चौराहे पर रेलवे गेट बंद होने पर लगे जाम से वाहन घंटों जूझते रहे। डलमऊ से फतेहपुर जाने वाले पुल पर वाहनों की लाइन लगी रही। पर्याप्त पुलिस बल न होने के कारण घंटों जाम लगा रहा। एसडीएम प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि शांतिपूर्वक गंगा स्नान संपन्न हुआ।