फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   व्यापारियों से संपर्क कर जीसएसटी के बारे दी जानकारी

व्यापारियों से संपर्क कर जीसएसटी के बारे दी जानकारी

Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों से संपर्क कर जीसएसटी के बारे दी जानकारी
व्यापारियों को जीएसटी के बारे में बताया
विज्ञापन

महराजगंज (रायबरेली)। केंद्र सरकार की ओर से पहली जुलाई से लगाए गए वस्तु एवं सेवा कर के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करने में अधिकारी लगे हुए हैं। ये अधिकारी व्यापारियों से संपर्क कर बता रहे हैं कि जीएसटी से क्या फायदे हैं और इसके लिए कैसे लिखा पढ़ी की जाए।

वाणिज्य कर अधिकारी ललित कुमार उपाध्याय ने तहसील मुख्यालय पर विभिन्न विभाग के अफसरों व कर्मचारियों संग बैठक कर लोगों को जीएसटी के बारे में बताया। कहा कि यह देश हित, समाज हित व विकासोन्मुख कर प्रणाली हैं। इससे समाज के आम आदमी व उपभोक्ताओं में मध्यम वर्ग व गरीबों को लाभ होगा। साथ ही व्यापारी वर्ग सही हिसाब किताब रखकर पूरे मान सम्मान से व्यापार कर सकेगा। उन्होंने जीएसटी से संबंधित जानकारी के लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रकाशित पुस्तिकाएं भी लोगों में बांटी। उन्होंने कहा कि ये किताबें पढ़कर जीएसटी के बारे में काफी जानकारी ली जा सकती है। इस मौके पर एसडीएम आरपी तिवारी, नायब तहसीलदार सुखदीन गुप्ता, बीडीओ सावित्री शर्मा, आपूर्ति निरीक्षक मोउद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed