{"_id":"595699934f1c1bcb168b4648","slug":"41498847635-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने पुतला फूंका
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। अमेठी जिले की तिलोई तहसील क्षेत्र के इन्हौना कस्बे में व्यापारियों ने शुक्रवार को जीएसटी के विरोध में पुतला फूंका। जीएसटी के विरोध में चाय, पान की दुकानें भी बंद रहीं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारी नेता नीरज शुक्ल ने कहा कि, जीएसटी लागू होने से छोटे व्यापारी व ग्राहक ज्यादा परेशान होंगे। इसलिए व्यापारी हित में जीएसटी को सरकार को खत्म करना चाहिए। यदि सरकार इसे नहीं समाप्त करेगी तो व्यापारी वर्ग परेशान होगा। सेमरौता, इंहौंना, अहोरवा भवानी में भी बंदी का असर रहा। इस मौके पर परवेज अहमद, लालता यादव, सधन दीक्षित, अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, जीएसटी के विरोध में महराजगंज की सभी दुकानें बंद रहीं। व्यापारी नेता रिंकू जायसवाल ने कहा कि, जीएसटी के काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सभी दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने महराजगंज कस्बे में बैठक करके जीएसटी का विरोध जताया। इस मौके पर महादेव, अशोक साहू, अशोक रस्तोगी, बाला प्रसाद मौर्य, शब्बीर कुरैशी, मोनू जायसवाल आदि मौजूद रहे।