फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   41 people, including DM and their cooks infected with Corona, one dead

कोरोना से डीएम और उनके कुक समेत 41 लोग संक्रमति, एक की मौत

Mon, 07 Sep 2020 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
41 people, including DM and their cooks infected with Corona, one dead
रायबरेली। कोरोना से लालगंज क्षेत्र के रहने वाले किसान इलाज के दौरान बाराबंकी में मौत हो गई। वहीं जिले के डीएम और उनका कुक समेत 41 लोग संक्रमित पाए गए। डीएम ने बचत भवन में शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।
विज्ञापन

ऐसे में डीएम ने अन्य अधिकारियों से स्वयं कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध किया है। गदागंज थानेदार और एक वरिष्ठ चिकित्सक, हरचंदपुर सीएचसी अधीक्षक भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि डीएम वैभव श्रीवास्तव की कोविड जांच की गई थी। इसमें डीएम कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें होम आइसोलेशन कराया गया है। डीएम आवास में तैनात अन्य कर्मियों की भी जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें डीएम का कुक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि गदागंज थानेदार, शहर के जेल रोड के एक वरिष्ठ चिकित्सक एवं हृदय रोग विशेषज्ञ, सीएचसी अधीक्षक हरचंदपुर समेत अन्य लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
लालगंज कस्बे के बाईपास का रहने वाला 55 वर्षीय किसान 20 अगस्त को पॉजिटिव पाया गया था। उसका इलाज बाराबंकी के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि डलमऊ के मीर मीरानपुर, महेशगंज, स्टेशन रोड बछरावां, शहर के इंदिरा नगर, खालीसहाट, पीएसी कॉलोनी, डीह क्षेत्र के बिन्नावां, शेखपुर, रतापुर चौराहा, गोरा बाजार में भी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
कुछ लोगों को होम आइसोलेशन कराया गया है तो कुछ को अस्पतालों में शिफ्ट करा दिया गया है। उधर, अग्निशमन विभाग की ओर से हॉट स्पॉट एरिया में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।- वैभव श्रीवास्तव, डीएम

डीएम के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद बीते पांच दिनों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठकों में शामिल रहे अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील है कि वह भी स्वेच्छा से अपनी कोविड-19- जांच जिला चिकित्सालय पहुंचकर करा लें।- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed