{"_id":"63ebd3018d75ef93a50f1f75","slug":"402-people-reached-the-employment-fair-79-were-selected-raibaraily-news-c-13-1-88705-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: रोजगार मेले में पहुंचे 402 लोग, 79 का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: रोजगार मेले में पहुंचे 402 लोग, 79 का हुआ चयन
Tue, 14 Feb 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के बैसवारा डिग्री कॉलेज में मंगलवार को सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और कौशल विकास विभाग की ओर से रोजगार मेला लगा। मेले में सात कंपनियों ने 402 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर 79 का चयन किया।
महाविद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र बहादुर सिंह ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं के लिए योजना चलाई जा रही है।
रोजगार मेले में पीपल ट्री ऑनलाइन, शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी, बजाज ऑटो मोबाइल, जीफॉरएस सिक्योरिटी, पुखराज हेल्थ केयर, न्यू एक्वा आरो सिस्टम, रॉयल इनफील्ड ने सेल्स एग्जीक्यूटिव, स्टोर इंचार्ज, सिक्योरिटी गार्ड, वैलनेस एडवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि पदों पर 79 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर करिअर काउंसलर सर्वेश राय ने अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग भी की। संचालन डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। मेले में सेवायोजन अधिकारी आलोक मिश्र, कौशल विकास मिशन की जिला समन्वयक शशि तनूजा, डॉ. पुष्पा बरनवाल, अंजू सिंह, सुरेश गुप्ता सहित कंपनियों के मैनेजर मौजूद रहे।