फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   400 retired teachers found respect

400 रिटायर्ड शिक्षकों को मिला सम्मान

Wed, 13 Apr 2016 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 13 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
400 retired teachers found respect
रायबरेली में बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक अहमदपुर में हुए सम्मान समारोह में सम्मानित हुए सेवानिवृत शिक्षक व मंचासीन मुख्य अतिथि बीएसए व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व माध्यमिक स्कूल चकअहदमपुर में बुधवार को शिक्षक सम्मान समारोह व शिक्षा उन्नयन गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में चार साल में रिटायर्ड करीब 400 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं होता है।
विज्ञापन


वे हमेशा अपनी जमा पूंजी समाज को देते हैं। हमें शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है, जिससे वे शिक्षा की गुणवत्ता में बेहतर सुधार के साथ ही स्कूल को अच्छे मानक पर ले जाने का काम कर सकें। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रकाश में लाएं। 
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री राघवेंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2013 से संघ रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मानित नहीं कर पाया, इसीलिए एक साथ चार साल में रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश यादव ने कहा कि रिटायर्ड शिक्षकों से प्रेरणा लेकर हम सभी को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का काम करना चाहिए। निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व बीईओ बछरावां पीएस मौर्या ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के संबंध में सुझाव दिए।

इसके बाद रामनरेश पाल, वीरेंद्र कुमार, अवधेश कुमारी, जहीर अहमद, राजवती, प्रेमलाल यादव, दया शंकर पांडेय,  अनीशा तनवीर, रामदास, रामनरेश यादव, कुंवर प्रताप सिंह समेत 400 रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मनित किया गया।


कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीकांत शुक्ला ने किया। इस मौके पर रमेश शंकर त्रिवेदी, अचल बहादुर सिंह, शिवशरण सिंह, अजय सिंह, शशि प्रभा पांडेय, अनुराधा मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed