फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   39 villages of Jagatpur will be developed with an investment of Rs 2 crore

Raebareli News: दो करोड़ से होगा जगतपुर के 39 गांवों में विकास

Thu, 22 Jan 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 22 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
39 villages of Jagatpur will be developed with an investment of Rs 2 crore
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक की 39 ग्राम पंचायतों में दो करोड़ रुपये से विकास कार्य कराया जाएगा। ब्लॉक सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सड़क सहित अन्य विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई। ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह ने कहा कि ब्लॉक के गांवों में क्षेत्र पंचायत निधि से बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास कराया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से दो करोड़ से सभी पंचायतों में काम कराए जाएंगे। उन्होंने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों से कार्यों के संबंध में जानकारी भी ली।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत की बैठक में बीडीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाकर बीडीसी सदस्यों और प्रधानों को अवगत कराया। इसके बाद गांवों में कराए जाने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।
विज्ञापन


इस धनराशि से 39 ग्राम पंचायतों में नाली निर्माण, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सड़क एवं अन्य जनहित कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी अनिल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवदेवी, वीरेंद्र कुमार, प्रधान अमरेश सिंह , प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत यादव, मिथलेश यादव, कृष्णा कुमार पटेल, तेजभान सिंह,अमर बहादुर,करन बहादुर सिंह, रामेश्वर सहित अधिकारी व बीडीसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed