{"_id":"5f4156ea8ebc3e3d21298de2","slug":"39-positives-including-three-children-and-rss-leader-raibaraily-news-lko5363385130","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मासूम और आरएसएस नेता समेत 39 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मासूम और आरएसएस नेता समेत 39 पॉजिटिव
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को तीन मासूम और आरएसएस के नेता समेत 39 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सबसे अधिक आठ संक्रमित बछरावां क्षेत्र के नीमटीकर गांव में मिले हैं। इसके अलावा शहर के गोरा बाजार आईटीआई कॉलोनी में तीन संक्रमित मिले हैं। जिले में डीह, हरचंदपुर, सलोन और लालगंज क्षेत्र में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सभी मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बछरावां ब्लॉक के नीमटीकर गांव में एक-एक साल के दो बच्चे और तीन साल का एक मासूम भी संक्रमित मिला है। इस गांव में कुल आठ लोग संक्रमित मिलने के बाद गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने के लिए टीमें भी लगा दी गई है। शहर के गोरा बाजार में कोरोना के तीन नए केस मिले हैं।
इसके अलावा पहुरी, सुरजूपुर, गोविंदपुर, ओनई जंगल, डीह, भीख, सरायदामों, प्यारेपुर, राजामऊ, बसंतगंज, सुभाष नगर, त्रिवेदीपुर, निकट आईटीबीपी डलमऊ, हरचंदुपर, मैनापुर, समोधा, करहिया बाजार, अलीमियां कॉलोनी, बेलीगंज, बहाई व सूरजपुर आदि क्षेत्रों में भी कोरोना के नए मरीज मिले हैं। मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से एल-1 और एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
संबंधित गांवों और मोहल्लों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गठित कर दी गई हैं। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के भीख गांव की महिला कोरोना संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजीव गुप्ता ने बताया कि महिला को एल-1 अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
डीह ब्लाक क्षेत्र में कोरोना का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दो गांवों में तीन संक्रमित मिले हैं। कस्बे के आरएसएस नेता समेत दो लोग सीएचसी में जांच के दौरान पॉजिटिव मिले हैं। गोविंदपुर मजरे सरायमानिक निवासी एक व्यक्ति की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी रामबरन रावत ने बताया कि संक्रमित मरीजों को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही गांवों में बैरिकेडिंग करवा दी गई है।
जगतपुर क्षेत्र के नवाबगंज के रहने वाले कोरोना संक्रमित समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सेहत में सुधार आ गया है। लखनऊ के ऐरा हॉस्पिटल में भर्ती राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि सपा मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के प्रयास से उन्हें लखनऊ में शिफ्ट कराए जाने के बाद सेहत में बहुत सुधार है। गले में खराश व अन्य समस्या खत्म हो गई है। अब दिक्कत नहीं हो रही है।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि एंटीजन किटें पर्याप्त मात्रा में मिलने के बाद जांच में तेजी आ गई है। शनिवार को 39 नए रोगी मिले हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।