Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   38 buses to run on the Delhi route during Diwali; operations to begin on the 6th

Raebareli News: दिवाली पर दिल्ली रूट पर चलेंगी 38 बसें, छह से संचालन

Fri, 30 Oct 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 30 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
38 buses to run on the Delhi route during Diwali; operations to begin on the 6th
रायबरेली बस स्टेशन।
रायबरेली। दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए रायबरेली डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है। छह से 17 नवंबर तक बसों का विशेष संचालन किया जाएगा। दिल्ली रूट पर वर्तमान में चल रही 16 बसों की संख्या बढ़ाकर 38 की जाएगी। इसके लिए ग्रामीण रूटों पर चलने वाली कुछ बसों को भी दिल्ली तक संचालित किया जाएगा। अन्य प्रमुख मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

रायबरेली डिपो से वर्तमान में 166 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें परिवहन निगम की 94 और अनुबंधित 72 बसें शामिल हैं। शुक्रवार को शासन से विशेष संचालन के निर्देश मिलने के बाद डिपो में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दिल्ली रूट पर बसें बढ़ाने के साथ लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और प्रयागराज मार्गों पर भी अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा सुल्तानपुर, गोरखपुर, काठगोदाम, हरिद्वार, बलिया और बनारस मार्गों पर बसों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि त्योहार पर यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर पहले की तरह चलेंगी बसें
डलमऊ, शिवगढ़, सरेनी, जायस, तिलोई, बिसुनपुर, रालपुर, लालगंज और मधुकरपुर समेत जिले के अन्य ग्रामीण और स्थानीय मार्गों पर पहले की तरह बसों का संचालन जारी रहेगा। हालांकि, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन रूटों की कुछ बसों को दिल्ली और लखनऊ तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक-परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विशेष संचालन के दौरान बेहतर काम करने वाले चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निर्धारित क्षमता से अधिक बसों का संचालन करने पर अलग से भुगतान भी किया जाएगा। इसके लिए शासन से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विशेष संचालन अवधि में सभी चालकों और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी।

छह से 17 नवंबर तक विशेष संचालन की तैयारी की जा रही है। दिल्ली समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।
-आदित्य प्रकाश,
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed