फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   374 objections aside, there is no change in the head office reservations

374 आपत्तियां खारिज, प्रधान पद के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं

Tue, 06 Oct 2015 11:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पद के आरक्षण में किसी भी प्रकार का कोई संशोधन नहीं किया गया है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य की तीन सीटों के आरक्षण में संशोधन हुआ है। आरक्षण की अंतिम सूची ब्लॉक मुख्यालयों पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन


26 सितंबर को 989 ग्राम प्रधान और 12, 429 ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी करके आपत्तियां मांगी गई थी। 374 लोगों ने आरक्षण के विरोध में आपत्ति दाखिल की थी।
विज्ञापन


3 अक्तूबर तक आई आपत्तियां के निस्तारण का काम 5 अक्तूबर तक किया गया। इसमें विचार के बाद सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया।

मंगलवार को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसमें ग्राम प्रधान के आरक्षण में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया, लेकिन डलमऊ ब्लॉक के ऐहार, हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के दतौली और गुलूपुर में एक-एक ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के ऐहार गांव के वार्ड संख्या एक की सीट पहले अनारक्षित थी, अब यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई है।


इसी तरह हरचंदपुर ब्लॉक में गुल्लूपुर के वार्ड संख्या दो को अनारक्षित किया गया था। अब यह एससी के लिए आरक्षित कर दी गई है। दतौली का वार्ड संख्या एक एससी महिला आरक्षित था।

अब इसे बदल कर महिला अनारक्षित कर दिया गया है। वार्ड नंबर चार को पहले एससी के लिए आरक्षित किया गया था, अब यह सीट एससी महिला के लिए आरक्षित हो गई है।

डीपीआरओ डॉ. संजय यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान और सदस्य के आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर सूची को चस्पा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed