फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   36 corona infected including BDO, ITBP jawan and Navodaya school staff

बीडीओ, आईटीबीपी जवान और नवोदय स्कूल के स्टाफ समेत 36 संक्रमित

Fri, 07 Aug 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
36 corona infected including BDO, ITBP jawan and Navodaya school staff
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को लालगंज के खंड विकास अधिकारी, आईटीबीपी डलमऊ के दो जवान और जवाहर नवोदय विद्यालय के इलेक्ट्रीशियन, उसकी पत्नी व बेटी सहित 36 लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि खंड विकास अधिकारी लालगंज की एंटीजन जांच पॉजिटिव आई है। आईटीबीपी डलमऊ में केरल से 10 दिन पहले स्थानांतरित होकर आए दो जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

नवोदय स्कूल में दो दिन पहले तीन लोग संक्रमित मिले थे, शुक्रवार को चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। दोस्तपुर गांव के सात लोग संक्रमित हो गए हैं। पुलिस लाइन के दो सिपाही भी संक्रमित मिले हैं। एनटीपीसी ऊंचाहार में रहने वाले छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इंदारा अरखा, प्रकाश नगर, कल्याणपुर ऊंचाहार, किलाबाजार, तिलियाकोट, अमरनगर आदि स्थानों के लोग भी संक्रमित मिले हैं। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, झरहा गांव में 11 लोगों के संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को गांव के आने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।
कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि गांव में संक्रमित लोगों की संख्या ज्यादा होने पर गांव के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है।
महराजगंज क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित नवोदय विद्यालय में चार लोगों के संक्रमित मिलने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एएन राय ने बताया कि पूर्व में कनिष्ठ लिपिक उनकी पत्नी तथा 22 वर्षीय बेटा संक्रमित हुआ था।
शुक्रवार को विद्यालय में तैनात इलेक्ट्रिशियन, उसकी पत्नी व बेटी तथा एक अन्य कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विद्यालय को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। महराजगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।
अमेठी जिले में भी कोरोना पूरी तरह से पांव पसार चुका है। सीएचसी फुरसतगंज में शुक्रवार को कैंप लगाकर 70 लोगों की जांच की गई। अधीक्षक डॉ. एचपी यादव ने बताया कि कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेकर भेजा गया है। तीन दिन में रिपोर्ट आएगी।

सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के चिलौली गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गांव की सभी सीमाएं सील कर दी है। एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी ने गांव पहुंचकर लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए। बाहरी लोगों का गांवों में आना-जाना भी बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed