{"_id":"695aba6c1a24cf7207044be8","slug":"348-lakh-doubtful-voters-in-the-electoral-rolls-have-been-verified-raebareli-news-c-101-1-slko1033-148231-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मतदाता सूची के 3.48 लाख संदिग्ध वोटरों का हुआ सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मतदाता सूची के 3.48 लाख संदिग्ध वोटरों का हुआ सत्यापन
विज्ञापन
रायबरेली। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में मिले अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक, डुप्लीकेट वोटरों का रविवार को सत्यापन किया गया। जिले के 1510 बूथों पर 348867 वोटरों की जांच बीएलओ ने लोगों की मौजूदगी में की। यह काम पूरा होने के बाद छह जनवरी को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में 5738 वोटरों ने एसआईआर फॉर्म नहीं भरा। 76119 वोटर ढूंढे नहीं मिले हैं। 29336 वोटर एक से अधिक स्थानों की सूची में दर्ज पाए गए। 170508 मतदाता कहीं न कहीं शिफ्ट हो गए हैं। 67808 वोटरों की मौत हो गई है। जिले में 348867 वोटरों के नाम मतदाता सूची से बाहर किए जाएंगे। अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने से पहले चार जनवरी को सभी बूथों पर बीएलओ एसआईआर में अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक, डुप्लीकेट मिले वोटरों की सूची से मिलान किया। इस दौरान बूथों पर गहमागहमी का माहौल रहा।
एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में 348867 वोटर अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक, डुप्लीकेट की श्रेणी में मिले थे। रविवार को संबंधित वोटरों का सत्यापन कराया गया है। यह काम पूरा होने के बाद छह जनवरी को अनंतिम सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद लोग दावे व आपत्तियां दे सकेंगे।