{"_id":"695038a6c2eef8d201099354","slug":"3453-percent-registration-in-riksha-pe-charcha-raebareli-news-c-101-1-slko1034-147695-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: परीक्षा पे चर्चा में 34.53 प्रतिशत हुआ पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: परीक्षा पे चर्चा में 34.53 प्रतिशत हुआ पंजीकरण
Sun, 28 Dec 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीयन की रफ्तार काफी धीमी है। वैसे तो पहली दिसंबर से पंजीकरण शुरू है, लेकिन तेजी न दिखने पर ब्लाॅक स्तर पर नोडल नामित किए गए थे। इसके बावजूद महज 34.53 फीसदी पंजीयन हुए हैं। पंजीयन की समय सीमा 11 जनवरी तक निर्धारित है।
कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों का पंजीयन होना है, लेकिन इधर कई दिनों से ठंड की वजह से कक्षा आठ तक के स्कूलों में छुट्टी चल रही है। शीतकालीन अवकाश भी शुरू होने वाले हैं। ऐसे में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करना बड़ी चुनौती है। परीक्षा पे चर्चा के लिए कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी आनलाइन पंजीकरण कराने हैं।
ऑनलाइन पंजीकरण के समय बहुविकल्पीय प्रश्न प्रतियोगिता भी होगी, जिसके आधार पर बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में प्रश्न पूछने के लिए बुलाया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। भले ही पहली दिसंबर से पंजीकरण शुरू हो गए हैं, लेकिन पंजीयन की गति काफी धीमी चल रही है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ब्लॉक स्तर पर नोडल नामित किए। जिला स्तर पर सह नोडल भी बनाए। बेसिक शिक्षा विभाग से सहयोग करने को कहा गया। इसके बावजूद प्रगति नाकाफी है। जिले में कुल दो लाख 11 हजार 352 पंजीकरण कराने हैं। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग को एक लाख 930 पंजीकरण और बेसिक शिक्षा विभाग को एक लाख 10 हजार 422 पंजीकरण कराने का लक्ष्य मिला है। अब तक हुए पंजीकरण की संख्या 72 हजार 986 है।
यानी कि लक्ष्य का 34.53 फीसदी ही पंजीकरण कराया जा सका है। पंजीकरण की समय सीमा खत्म होने में एक पखवारा बचा है। राज्य स्तर पर रोजाना समीक्षा हो रही है। जिलेवार आकड़े जारी कर प्रगति से अवगत कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा किया जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि लक्ष्य पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ब्लाक स्तर पर समीक्षा कराई जा रही है।