{"_id":"5aa4208d4f1c1ba6758b4ac2","slug":"31520705677-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में जीजा की मौत, साली समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में जीजा की मौत, साली समेत तीन घायल
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी साली व दो छात्र घायल हो गए।
यह हादसा उस समय हुआ, जब छात्र परीक्षा देने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहपुर के हुसैनगंज निवासी रूबी कौशल पुत्री हरिश्चंद्र यहां सलोन कोतवाली क्षेत्र के बरगदही बरुवा परशदेपुर गांव में अपने जीजा विजय कुमार के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है।
शनिवार सुबह सात बजे से कानपुर विश्वविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रूबी अपने जीजा के छोटे भाई संदीप (25) के साथ बाइक से संकटा प्रसाद डिग्री कॉलेज लहुरेपुर परीक्षा देने जा रही थी।
विज्ञापन
तभी सलोन-जायस मार्ग पर गद्दीपुर के पास उसकी बाइक से लालजी डिग्री कॉलेज बारा परीक्षा देने जा रहे सलोन निवासी कमलेश कुमार (20) और साहिल (17) की बाइक से टकरा गई।
हादसे में संदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां रूबी और कमलेश को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।