{"_id":"5a5cf09f4f1c1ba0268b49bc","slug":"31516040351-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार को वाहन ने रौंदा, मौत
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन से कुचलकर अधेड़ की मौत
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर के नाला पुल पर सोमवार को अज्ञात वाहन से कुचलकर साइकिल सवार को अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।
गदागंज थाना क्षेत्र के गांव नकटीनारी मजरे गौरा निवासी अशोक कुमार (55) सोमवार को पत्नी व बेटे संग अलग-अलग साइकिल से रिश्तेदारी अरखा गांव जा रहा था। लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर ऊंचाहार कस्बा के नाला पुल पर पीछे से अज्ञात वाहन ने अशोक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अशोक को पुलिस ने लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।