{"_id":"599dbc7f4f1c1b993e8b4680","slug":"31503509631-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार थाना क्षेत्र का अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाहार थाना क्षेत्र का अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रधान का प्रार्थनापत्र खारिज
रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड के मामले में प्रधान रामश्री यादव की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने संबंधी प्रार्थनापत्र कोर्ट ने खारिज कर दिया है। यह आदेश कोर्ट संख्या 11 की एसीजेएम लवी यादव ने सुनवाई के बाद दिया। खास बात ये है कि प्रार्थनापत्र में पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय पर भी आरोप लगाया गया था।
गौरतलब है कि 26 जून 2017 को ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में पांच लोगों की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ग्राम प्रधान के बेटों समेत कई लोगों को नामजद करते हुए थाना ऊंचाहार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में ग्राम प्रधान रामश्री यादव ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट में धारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत प्रार्थनापत्र दिया था। प्रार्थनापत्र मृतक रोहित शुक्ला समेत कई लोगों के खिलाफ दिया गया था। घटना में ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय का हाथ होने का भी आरोप लगाया गया था। कोर्ट ने प्रार्थनापत्र मृतक रोहित शुक्ला के खिलाफ दाखिल करने के कारण सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया।