{"_id":"598ca3634f1c1be9158b4734","slug":"31502389091-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने युवक को कुचला, मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने युवक को कुचला, मौत, दो घायल
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, दो घायल
तिलोई (रायबरेली)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दो बाइकों की भिड़ंत के बाद तीनों जमीन पर गिर गए थे। इसी बीच ट्रक आ गया, जिससे हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अमेठी जिले के थाना जगदीशपुर के गांव जलालपुर निवासी बाबूलाल अपने बहनोई सियाराम के गांव सतवा से वापस घर जा रहा था। पूरे लेंगडा मजरे पाकर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार नफीस निवासी पूरे ढूंढी मजरे अलाईपुर थाना मोहनगंज में टक्कर हो गई। इसमें तीनों बाइक सवार सड़क पर आ गिरे। इसी दौरान इधर से ट्रक गुजरा, जिसने बाबूलाल को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।इसमें मनीराम और नफीस गंभीर रूप से घायल गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ शेखर सिंह ने बताया कि बहनोई की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है।