{"_id":"6ab17b9c7979f513e80f36a7","slug":"3100-aspirants-for-191-anganwadi-worker-posts-raebareli-news-c-101-1-slko1033-168008-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 191 पदों पर 3100 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 191 पदों पर 3100 दावेदार
Tue, 22 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त 191 पदों पर भर्ती के लिए 3100 आवेदन आए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आवेदनों की जांच शुरू हो गई है। जांच के साथ ही वरीयता सूची भी तैयार होगी। भर्ती के लिए गठित कमेटी चयन प्रक्रिया पूरी कराएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 191 पद रिक्त हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। पिछले महीने ऑनलाइन आवेदन का काम शुरू हुआ था। पदों के सापेक्ष करीब 3100 आवेदन आए हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आवेदनों के सत्यापन का काम शुरू किया जा रहा है।