{"_id":"6155f0a38ebc3e6251104bfc","slug":"304-ineligible-were-taking-benefit-of-the-scheme-raibaraily-news-lko59801823","type":"story","status":"publish","title_hn":"304 अपात्र ले रहे थे योजना का लाभ, अब होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
304 अपात्र ले रहे थे योजना का लाभ, अब होगी रिकवरी
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। रोहनियां और ऊंचाहार ब्लॉक में 304 अपात्र प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे थे। इसका खुलासा होने पर हड़कंप मच गया है। अब इन लोगों से पैसा रिकवरी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ऊंचाहार, रोहनियां ब्लाक के विभिन्न गांव की एनआईसी द्वारा जांच के बाद जारी सूची में ऊंचाहार ब्लाक के 231 व रोहनिया ब्लॅाक के 73 लोग योजना के तहत अपात्र पाए गए।
क्षेत्र के कंदरांवा, खोजनपुर, ऊंचाहार देहात, खरौली, मियांपुर, मतरौली, भीलमपुर, अरखा, दौलतपुर, सवैया हसन, बहेरवा, इटौरा बुजुर्ग, डेलौली, उमरन, रसूलपुर आदि गांवों के रहने वाले अपात्र लोग योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
कोई तीन तो कोई अब तक चार किश्त ले चुका है। जो लोग योजना का लाभ रहे थे, उनमें कोई सरकारी शिक्षक के साथ पेंशनर, एनटीपीसी ऊंचाहार के कर्मचारी हैं। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश का कहना है कि जो लोग अपात्र पाए गए हैं। उनसे रिकवरी की प्रक्रिया कराई जा रही है।