फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   30 acres wheat ash

30 बीघा गेहूं की फसल राख

Sat, 02 Apr 2016 11:39 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 02 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
30 acres wheat ash
रायबरेली में शनिवार काे आग में जली गेहूं की फसल, खेत में ग्रामीणाें का जमावड़ा। - फोटो : अमर उजाला
बछरावां  ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार को आग लगने से 30 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर देर से दमकल के जवान पहुंचे तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण आग को बुझा पाए।
विज्ञापन


आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आगजनी से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित पश्चिम गांव में शनिवार शाम अचानक किसान शिव कुमार के  गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते लपटों ने ब्रजबिहारी, राहुल, परीदीन, तबारक अली, शीतला प्रसाद, मिथिलेश कुमार, भीमशंकर, रामशंकर, सुधाकर, करुणाशंकर आदि किसानों की गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल के जवान जब तक पहुंचे, ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया और नाराजगी जताई। आग से 30 बीघे गेहूं की फसल जली। इससे आठ लाख रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। ग्रामीण गौरव सिंह, रुपेश सिंह, रामू सिंह, राजेश मिश्रा व रज्जन आदि ने बताया कि आग लगते ही फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी थी।


लेकिन दमकल के जवान दो घंटे देर से पहुंचे। नलकूप व कुआं की मदद से आग काबू में किया गया। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। क्षेत्रीय लेखपाल हनोमान यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर पीड़ित किसानों की जानकारी कर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed