{"_id":"5f42b3b58ebc3e3cc352ccc6","slug":"29-corona-positive-including-rda-s-je-raibaraily-news-lko5365050111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडीए के जेई समेत 29 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडीए के जेई समेत 29 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रविवार को आरडीए के जेई समेत 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। शहर के अमर नगर के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव पाए गए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वस्थ होने पर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 31 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि रायबरेली विकास प्राधिकरण में तैनात एक जेई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। छुट्टी पर वह अपने घर गाजियाबाद गए थे, वहीं जांच में पॉजिटिव पाए गए। गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। शहर के अमर नगर के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सलोन कोतवाली क्षेत्र के बसंतगंज, शहर के बेलीगंज, प्रताप नगर रेलवे स्टेशन, अनवर नगर, महराजगंज क्षेत्र के सलेथूू, ऊंचाहार के बहेरवा में एक-एक मरीज संक्रमित पाया गया।
महराजगंज क्षेत्र के ओथी में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देदौर जतुुआ टप्पा, लालगंज क्षेत्र के चिकमंडी, अमर नगर, तिलक नगर, जवाहर विहार कॉलोनी, शिवगढ़ क्षेत्र के मुराई का पुरवा, फिरोज गांधी नगर समेत अन्य स्थानों पर मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शहर के मोहल्लों और गांवों को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
महराजगंज क्षेत्र के ओथी गांव में पांच लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने पर कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के घरों को जाने वाली गलियों को सील करा दिया। साथ ही 200 मीटर की परिधि में आने वाले सभी लोगों को बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया। कोरोना रोकथाम टास्क फोर्स के मैनेजर कमल श्रीवास्तव ने बताया किए स्वास्थ्य विभाग ने अब घुमंतू लोगों के डेरो पर जाकर एंटीजन टेस्ट किट व आरटीजीसीआर कराने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसमें कड़रिया के शुक्लन डेरा में 20 लोगों का टेस्ट किया गया।
साथ ही जंगलिन डेरा अलीपुर में भी 29 लोगों का सैंपल लिया गया है। इसके अलावा सीएचसी महराजगंज परिसर में भी 29 लोगों का टेस्ट कराने के लिए सैंपल लिए गए हैं। जगतपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को क्षेत्र के भनवामऊ गांव जाकर 72 लोगों के सैंपल भरे। एक दिन पहले ही यहां पर एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया था। सीएचसी के स्वास्थ शिक्षा अधिकारी संजीव गुप्ता ने बताया कि सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।