फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   29 candidates filed their nomination papers on the first day

Raebareli News: पहले दिन 29 उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

Thu, 15 May 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 15 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
29 candidates filed their nomination papers on the first day
रायबरेली। सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव में नामांकन के साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई। पहले दिन बुधवार को विभिन्न पदों के लिए 29 उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोंकी। 15 मई को भी नामांकन होगा। सेंट्रल बार के विभिन्न 22 पदों के लिए 20 मई को मतदान होना है। एल्डर्स कमेटी की देखरेख में सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण समझे जाने वाले अध्यक्ष पद के लिए रामप्रकाश सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव व राकेश तिवारी ने भीड़भाड़ के साथ पर्चा दाखिल किया। महामंत्री पद के लिए योगेंद्र दीक्षित, संजय प्रताप सिंह व बृजेंद्र प्रताप सिंह ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संतोष कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार तिवारी व आनंद गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए धर्मेश कुमार लोधी, मुकेश बाजपेयी, मधुरेंद्र वैश्य, कलावती पाल व संजय शर्मा ने नामांकन किया।
विज्ञापन


कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रीना रावत, संयुक्त मंत्री पद के लिए नारायण स्वरूप पांडेय, विवेक शुक्ला व विजयशंकर, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए प्रदीप कुमार सिंह, कमलेश कुमार यादव, श्याम कुमार, कृष्ण कुमार मिश्रा व विंदेश कुमार ने पर्चा भरा। कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश कुमार अकेला, राहुल दीक्षित, तुषार भारती, रेशमा बानो व आनंद कुमार दीक्षित ने नामांकन फार्म दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed