फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   260 crore interest will be waived for those who never paid their bills.

Raebareli News: कभी बिल न चुकाने वालों का माफ होगा 260 करोड़ ब्याज

Wed, 10 Dec 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 10 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
260 crore interest will be waived for those who never paid their bills.
रायबरेली। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई बिजली बिल राहत योजना कनेक्शन लेने के बाद अब तक बिजली बिल नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत कुल 83,487 उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इन उपभोक्ताओं के ऊपर बिजली के बिल से ज्यादा ब्याज लगा है। अन्य उपभोक्ताओं की तरह इन्हें भी ब्याज माफी के साथ मूलधन में भी छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

कभी बिल न चुकाने वाले इन घरेलू उपभोक्ताओं का मूलधन 244 करोड़ है, इस पर 257 करोड़ रुपये का ब्याज लगा है। इसी तरह वाणिज्यिक 550 उपभोक्ता हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद अब तक बिजली का बिल नहीं जमा किया। इनके ऊपर तीन करोड़ रुपया मूलधन, जबकि तीन करोड़ रुपये ब्याज के बकाया हैं। योजना के तहत ब्याज माफ किया जा रहा है। पहले चरण में पंजीकरण कराने पर मूलधन में 25 फीसदी की छूट दी जा रही है।अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल प्रथम प्रवीण कुमार ने बताया कि योजना का फायदा उठाने के लिए समय रहते पंजीकरण कराने के लिए विभागीय स्तर पर लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

बिल पर मिली 42 हजार रुपये की छूट
रायबरेली। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के गदागंज के रहने वाले रामअचल ने पांच साल पहले कनेक्शन लिया था। काफी दिनों तक बिजली नहीं आया। फिर साल भर पहले एकमुश्त 84 हजार रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया। अब बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कराया, तो 42 हजार रुपये छूट मिली है। कहा कि इससे उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीयन बाद परेशानी से मिला छुटकारा
सलोन के रहने वाले सुधीर कुमार ने तीन साल पहले सौभाग्य योजना में घरेलू कनेक्शन लिया था। काफी दिनों तक एकाउंट नंबर नहीं मिला। एकाउंट नंबर मिलने के बाद 1.12 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया। संशोधन के लिए काफी दौड़ भाग के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब योजना में पंजीकरण कराने पर 61 हजार रुपये की छूट मिली है।

1.08 लाख रुपये की मिली छूट
लालगंज के रहने वाले माताबदल ने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में कनेक्शन लिया था। काफी दिनों तक बिजली बिल नहीं मिला। फिर 2.11 लाख रुपये का बिल थमा दिया गया। कई बाद संशोधन कराने का प्रयास किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। योजना में पंजीकरण कराया, तो एक लाख आठ हजार की छूट मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed