{"_id":"696fdccc709560f99704987e","slug":"2415-beneficiaries-have-taken-another-step-towards-building-their-homes-raebareli-news-c-101-1-slko1033-149363-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: घर बनाने की एक सीढ़ी और चढ़े 2,415 लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: घर बनाने की एक सीढ़ी और चढ़े 2,415 लाभार्थी
Wed, 21 Jan 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले में जांच में मिले 5,300 पात्रों को छत देने का काम शुरू हो गया है। 2415 लाभार्थियों के खातों में आवास का काम शुरू कराने के लिए पहली किस्त भेजी गई है। 2985 पात्रों को जल्द ही आवास के लिए बजट मिलेगा। इसके लिए जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिले की एक नगर पालिका व नौ नगर पंचायतों के 18,100 लोगों को ऑनलाइन आवेदन करके प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की। कमेटी ने अब तक 11500 आवेदकों के घर पहुंचकर पात्रता की जांच की तो इसमें 5300 लोग आवास के लिए पात्र मिले। दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के पात्रों के खातों में एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त भेजी। इसमें जिले की नगर पालिका रायबरेली के अलावा नगर पंचायतों बछरावां, महराजगंज, शिवगढ़, सलोन, ऊंचाहार, परशदेपुर, नसीराबाद, डलमऊ, लालगंज, परशदेपुर के 2,415 पात्रों के खातों में पहली किस्त भेजी।
डूडा के परियोजना अधिकारी शशि कुमार मेहरोत्रा ने बताया कि जांच में अब तक निकायों में 5300 लोग प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र मिल चुके हैं। इसमें कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने 2415 लाभार्थियों के खातों में आवास के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में एक-एक हजार रुपये भेजे हैं। शेष बचे आवेदनों की भी जांच कराई जा रही है।