{"_id":"681a6343f99423d537048172","slug":"225-extremely-poor-people-have-been-identified-they-will-get-free-ration-every-month-raebareli-news-c-101-1-slko1033-132592-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 225 अति गरीब चिह्नित, हर माह पाएंगे मुफ्त राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 225 अति गरीब चिह्नित, हर माह पाएंगे मुफ्त राशन
Wed, 07 May 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 07 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जीरो पावर्टी योजना के तहत जिले में चिह्नित 225 अति गरीब परिवारों मुफ्त राशन मिलेगा। शासन से जिला पूर्ति अधिकारी को इन परिवारों की सूची भेजी गई है। इसके आधार पर इनका अंत्योदय राशन कार्ड बनाकर उन्हें खाद्यान्न वितरित कराने के आदेश दिए गए हैं।
मामले में डीएसओ ने सभी आपूर्ति निरीक्षकों को सात दिन में पात्रों को राशन कार्ड जारी कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि जीरो पावर्टी योजना में जिले में 225 ऐसे गरीब मिले हैं, जिन्हें अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया जाना है। इसमें कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें पहले से राशन कार्ड जारी किया गया है।
शासन से पात्रों की सूची मिलने के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों व पूर्ति निरीक्षकों को सूची दे दी गई है। सभी को सात दिन में शत प्रतिशत पात्रों को अंत्योदय कार्ड जारी कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। लाभार्थियों को कार्ड बनवाने के लिए अपना आय प्रमाणपत्र देना होता है। कई लोगों के पास आय प्रमाणपत्र न होने के कारण कार्ड जारी करने में कुछ देरी जरूर होती है।