{"_id":"6994c3a705dce5c37d09242c","slug":"22-vehicle-owners-fined-rs-1152-lakh-for-illegal-mining-raebareli-news-c-101-1-slko1033-151391-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अवैध खनन में 22 वाहन मालिकों पर 11.52 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अवैध खनन में 22 वाहन मालिकों पर 11.52 लाख का जुर्माना
Wed, 18 Feb 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान में 22 वाहनों के मालिकों पर 11.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा 100 से अधिक लोगों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर जुर्माने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शिकंजा कसने के बाद खनन करने वालों में अफरातफरी मच गई है।
डीएम के निर्देश पर जिले में खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान शुरू किया है। फरवरी माह में 22 वाहनों को पकड़कर जुर्माना किया गया है। इसमें तीन जेसीबी भी शामिल हैं। खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा की टीम ने अभियान में वाहनों को खनन सामग्री ढोते पकड़कर संबंधित थानों में खड़ा करा दिया। डलमऊ व चंदापुर थाना क्षेत्र में तीनों जेसीबी पकड़ने के बाद दो-दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में मिट्टी, मौरंग, गिट्टी लदे वाहनों को पकड़कर जुर्माना लगाया गया।
जिला खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने बताया कि पकड़े गए 22 वाहनों के मालिकों से 11 लाख 52 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया है। अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही तीन जेसीबी मशीनों को भी सीज किया गया। इसके अलावा 100 से अधिक लोगों को भी नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।