फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मोहनगंज पुलिस को बच्ची से शांतिभंग का खतरा, कर दिया पाबंद

मोहनगंज पुलिस को बच्ची से शांतिभंग का खतरा, कर दिया पाबंद

Thu, 27 Dec 2018 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
मोहनगंज पुलिस को बच्ची से शांतिभंग का खतरा, कर दिया पाबंद
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले की मोहनगंज पुलिस को कक्षा पांच में पढ़ने वाली एक 10 साल की बच्ची से ही शांतिभंग की आशंका है। पुलिस ने उसे पाबंद कर दिया।
विज्ञापन



बुधवार को जब मामला एसडीएम तिलोई महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के सामने आया तो हड़कंप मच गया। तत्काल एसडीएम ने नोटिस को निरस्त कर दिया और मामले को गंभीरता से लेते हुए मोहनगंज पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद मोहनगंज पुलिस हरकत में आई और तत्काल उसका नाम जारी की गई सूची से हटाया दिया।
विज्ञापन



मोहनगंज थाना क्षेत्र के हंसवा गांव के रहने वाले शिवकुमार और बाबूलाल के बीच मारपीट हुई थी। इस पर मोहनगंज पुलिस ने दोनों पक्षों से एनसीआर दर्ज की थी।


मोहनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवकुमार की पुत्री को भी शांतिभंग की आशंका पर 107-116 की धाराओं में पाबंद कर दिया था।


नोटिस मिलने के बाद बुधवार को हाजिर होने जब मासूम एसडीएम कोर्ट पहुंची तो हड़कंप मच गया। तत्काल एसडीएम ने नोटिस को निरस्त करते हुए मोहनगंज पुलिस को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल बच्ची का नाम जारी सूची से हटाने का आदेश दिया। एसडीएम तिलोई महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के तुरंत बाद नोटिस को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed