{"_id":"5b9d51b4867a557f373db6f7","slug":"21537036724-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर परिवारीजनों का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत पर परिवारीजनों का
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सड़क हादसे में घायल युवक की मौत से गुस्साए परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि इमरजेंसी कक्ष में तैनात ईएमओ के साथ गालीगलौज की।
परिवारीजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर चौकी इंचार्ज इंदिरा नगर हरिसरन सिंह ने पहुंचकर मामले को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खीरों थाना क्षेत्र के बरहा गांव निवासी अखिलेश बहादुर (38) टेंपो से शनिवार को कहीं जा रहा था। निहस्था के पास ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो पलट गया था।
इससे अखिलेश घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उधर, परिवारीजनों ने युवक के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
ईएमओ डॉ. अतुल पांडेय के साथ गाली-गलौज की। साथ ही अन्य स्टाफ से नोकझोंक की। अतुल पांडेय ने बताया कि युवक को घायल अवस्था में लाया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत के बाद परिवारीजनों ने गाली-गलौज की, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक की मौत से गमजदा परिवारीजनों ने हंगामा किया था, जिसे पहुंचकर शांत करा दिया गया।