फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   फूलों से हुआ राहुल का इस्तकबाल

फूलों से हुआ राहुल का इस्तकबाल

Mon, 15 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
फूलों से हुआ राहुल का इस्तकबाल
फूलों से हुआ राहुल का इस्तकबाल
विज्ञापन

रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार यहां पहुंचे सांसद राहुल गांधी का फूलों से इस्तकबाल हुआ। ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर कांग्रेसी थिरके। बाइकों से रैली निकालकर राहुल की अगुवानी की गई। बछरावां से सलोन कस्बे तक 70 किलोमीटर तक बीच-बीच में काफिला रोककर राहुल का स्वागत किया गया।
अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र से होते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र के सलोन कस्बे पहुंचे। सबसे पहले बछरावां के चुरुवा मंदिर पर राहुल का स्वागत किया गया। चुरुवा मंदिर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल, एमएलसी दिनेश सिंह, रमेश शुक्ल आदि ने स्वागत किया। बछरावां महराजगंज रोड पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सतगुरु लोधी की अगुवाई में स्वागत किया गया। हरचंदपुर कस्बे में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पच्चू पासी, प्रमेंद्र पाल सिंह गुलाटी, दीपू सिंह ने राहुल का स्वागत किया। बाबू एलपीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने फूल-मालाओं से कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत किया। संजय सिंह ने भी स्वागत किया। राही ब्लॉक क्षेत्र के मेजरगंज चौराहा पर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज तिवारी, राम सिंह आदि ने राहुल का स्वागत किया।
विज्ञापन

सलोन विधानसभा क्षेत्र के गऊवा चौराहा पर अर्जुन पासी की अगुवाई में 500 बाइकों से रैली निकालकर राहुल गांधी की अगुवानी कर स्वागत किया गया। यहां राहुल गांधी कुछ देर रुके और कहा कि, आप लोग संगठन को और मजबूत बनाएं। डीह में राहुल गांधी का कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। इस पर ब्लॉक अध्यक्ष फूलचंद गुप्ता व एसपी सिंह व संजय मिश्र ने राहुल गांधी से मुलाकात की और कहा कि, भइया डीह में आपका कार्यक्रम नहीं लगाया गया, जिससे कार्यकर्ताओं को 15 किलोमीटर दूर सूची आना पड़ा। इस पर राहुल गाधंी ने कहा कि अगली बार डीह जरूर आऊंगा। सलोन सूची कस्बे में कार्यकर्ता अर्जुन कुमार ने राहुल को गुलदस्ता देकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed