फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गाजेबाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

गाजेबाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Wed, 06 Sep 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
गाजेबाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों से गूंज उठा शहर
विज्ञापन

रायबरेली। शहर से लेकर गांवों में मंगलवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शहर में करीब दो दर्जन स्थानों पर सजे पूजा पांडालों में गणपति बप्पा मोरया... आदि भक्ति गीतों की गूंज रही। सुबह पूजा-अर्चना की गई। कई जगह कन्या भोज का आयोजन किया गया। देर शाम राजघाट स्थित सई नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान एसपी ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पूजा-आरती भी की। वहीं नगर पालिका की ओर से कोई व्यवस्था नहीं करने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में छोटी बाजार, नेहरू नगर, इंदिरा नगर, जोसियाना, जगमोहनश्वर मंदिर, रतापुर सहित करीब दो दर्जन स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं के पांडाल सजाए गए थे। इसके अलावा कुछ श्रद्धालुओं ने अपने घरों में प्रतिमाओं को रख कर पूजा अर्चना की। इस दौरान सुबह पूजा अर्चना तो रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही है। 11 वें दिन प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भक्तों में उत्साह रहा। भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते प्रतिमाओं को लेकर राजघाट स्थित सई नदी पर पहुंचे, जहां अव्यवस्थाओं के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान नगर पालिका की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। भक्तों को अंधेरे में मूर्तियों का विसर्जन करना पड़ा। इस मौके पर राधेश्याम, रोहित, राशू लाला, दीपचंद्र, स्वास्तिक चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक महराजगंज रोड किला मोहल्ला में गणेश महोत्सव का कार्यक्रम का समापन हुआ। मूर्ति का विसर्जन किया गया। भक्तों ने बैंड बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल से किला मोहल्ला, दक्षिण टोला, दुर्गन टोला, सब्जी मंडी, गल्ला मंडी, बानगी मंडी महराजगंज रोड होते हुए मुख्य चौराहे तक यात्रा निकाली। सुदौली स्थित भ्ंावरेश्वर महादेव मंदिर में सई नदी के तट पर गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर अशोक पाल, जनमेजय जयंत, उपेंद्र सैनी, अमन पटेल आदि मौजूद रहे। बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के महराजगंज रोड किला मोहल्ला में आयोजित गणेश महोत्सव का प्रतिमा विसर्जन समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस बल की मौजूदगी में बैंडबाजे के साथ भक्तों ने भव्य शोभा यात्रा व झांकी निकालते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed