{"_id":"59a856ee4f1c1bf4278b49fc","slug":"21504204526-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ हरे पेड़ काट वन माफिया ने दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ हरे पेड़ काट वन माफिया ने दी चुनौती
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ हरे पेड़ काट वन माफिया ने दी चुनौती
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में एक बार फिर वन माफिया ने आठ हरे पेड़ों को काटकर वन विभाग और पुलिस को चुनौती दे दी है। माफिया छह पेड़ों की लकड़ी उठा ले गए, जबकि वन विभाग ने दो पेड़ों की लकड़ी बरामद की है।
मालपुर गांव निवासी राजेंद्र कुरील के चार, कृष्ण कुमार के दो व रामचरन पासी के दो हरे नीम के पेड़ खेतों में लगे थे। वन माफि या ने उन सबको रुपयों का लालच देकर पेड़ खरीदकर एक सप्ताह पूर्व चोरी से उन्हें काटना शुरू कर दिया। इस दौरान वह छह नीम के हरे पेड़ों की लकड़ी को काटकर उठा ले गए। दो नीम के पेड़ों को काटकर जमीन में गिराते हुए उनके बोटा बनाकर उठाने के लिए चार पहिया वाहन लेकर चार दिन पहले आए थे, लेकिन बरसात शुरू हो जाने से रास्ता खराब हो गया, जिससे उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
क्षेत्र के कुछ लोगों ने गुरुवार की सुबह इसकी शिकायत वन विभाग में की। इसके बाद हरकत में आए वन विभाग व पुलिस विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां छह पेड़ों की टहनियां पड़ी थी, जबकि कीमती लकड़ी गायब थी। वहीं दो नीम के पेड़ों की कटी हुई लकड़ी मौके पर मिली। वन विभाग ने पेड़ों की कटान की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए मौके पर मिली लकड़ी को कब्जे में लेकर ठेकेदार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। इस संबंध में वन विभाग के फारेस्ट गार्ड महेंद्र कुमार ने बताया कि कटान की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।