फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   500 वरिष्ठ नागरिकों का शाल ओढ़ाकर सम्मान

500 वरिष्ठ नागरिकों का शाल ओढ़ाकर सम्मान

Fri, 18 Aug 2017 01:17 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
500 वरिष्ठ नागरिकों का शाल ओढ़ाकर सम्मान
500 वरिष्ठ नागरिकों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान
विज्ञापन

रायबरेली। नगर पंचायत महराजगंज परिसर में बुधवार देर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने 500 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेसियों ने सदैव देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। देश को आजादी अहिंसा के बल पर नहीं, बल्कि क्रांतिकारियों के बल पर मिली। लेकिन कांग्रेसियों ने ऐसा कभी सच सामने नहीं आने दिया।
उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद, नक्सली, कश्मीर जैसे मामले कांग्रेस की नीतियों की ही देन हैं। अब पहली बार देश को राष्ट्रीय सोच का नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है। देश सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की तरफ बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें पूरी ताकत के साथ सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र लेकर कार्य कर रही हैं। देश व प्रदेश तरक्की से विकास की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजाराम त्यागी और ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी और योगी देश को तरक्की की राह पर ले चल रहे हैं। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी सत्यनरायन गुप्ता, रामशंकर वर्मा, विश्वनाथ मिश्रा, सरदार दलजीत सिंह मोंगा, विद्या सागर अवस्थी, भगवानदीन, बृजकिशोर कोरी, मोहर्रम अली, शमशुल हक कुरैशी समेत 500 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मो. इरशाद सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर आयोजक प्रभात साहू, निवर्तमान चेयरमैन सरला साहू, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, एसडीएम आरपी तिवारी, राजेश रस्तोगी, लक्ष्मीशंकर श्रीवास्तव, अमरेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed