फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शिवगढ़ सीएचसी में रोगी और स्वास्थ्यकर्मी के बीच मारपीट

शिवगढ़ सीएचसी में रोगी और स्वास्थ्यकर्मी के बीच मारपीट

Tue, 01 Aug 2017 01:18 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ सीएचसी में रोगी और स्वास्थ्यकर्मी के बीच मारपीट
रोगी और स्वास्थ्य कर्मी में मारपीट
विज्ञापन

शिवगढ़ (रायबरेली)। सीएचसी शिवगढ़ में सोमवार को रोगी और स्वास्थ्य कर्मी के बीच मारपीट हो गई। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज ठप करके हंगामा किया। हालांकि बाद में रोगी पुत्र और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस पर कामकाज शुरू हो सका।
सरायंक्षत्रधारी निवासी मनोज त्रिवेदी का बेटा अनुभव बीमार है। सुबह इलाज के लिए सीएचसी गया था। मनोज का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे की जांच के लिए लिखा था। लैब गया तो संविदा कर्मचारी रुपये की मांग कर रहा था। रुपये न देने पर संविदा कर्मचारी मुकेश कुमार ने बेटे के साथ मारपीट की। वहीं संविदा कर्मचारी का आरोप है कि अनुभव ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

मारपीट से गुस्साए स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया। इससे कुछ देर स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरएस कुठार ने बताया कि संविदा कर्मचारी मुकेश के साथ मारपीट की गई। समझाकर कार्य शुरू कराया गया। बीमार रोगी अनुभव और उसके पिता मनोज त्रिवेदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। एसओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि अधीक्षक की सूचना पर सविंदकर्मी से मारपीट करने का बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि मारपीट की गई है। पैसे मांगने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed