{"_id":"68336db8f126caeb9707e6cd","slug":"2123-people-seeking-pm-housing-fail-in-the-test-raebareli-news-c-101-1-rai1002-133822-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्रधानमंत्री आवास मांगने वाले 2123 लोग जांच में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्रधानमंत्री आवास मांगने वाले 2123 लोग जांच में फेल
Mon, 26 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 26 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका और नगर निकायों में छतविहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास देने की कवायद चल रही है। जिले में अब तक 15 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन कर आवास की मांग की। इसमें 5010 आवेदनों की जांच की गई, जिसमें 2123 लोग अपात्र पाए गए। 2887 पात्र पाए गए गरीबों को जल्द ही छत मिलेगी। अन्य आवेदनों की जांच भी तेजी से हो रही है।
डूडा के परियोजना अधिकारी शशि कुमार महरोत्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन आवेदन करने वालों की पात्रता की जांच करके आवास देने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक शहरी क्षेत्र के 15 हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन आने के बाद सूची को नगर निकायों में भेजकर पात्रता की जांच कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि अब तक 5010 आवेदनों की जांच का काम पूरा हो चुका है। इसमें 2887 लोगों को पात्र पाया गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराकर पात्रों को आवास देने का काम शुरू होगा। ऑनलाइन आवेदनों में सभी औपचारिकताएं पूरी करने वाले पात्रों के फॉर्मों को ही जांच में शामिल किया जा रहा। टीमों को जल्द ही सभी आवेदनों की जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।