{"_id":"5c4610bdbdec22736934b083","slug":"201548095677-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढेकवा ने नेरथुआ को शिकस्त देकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढेकवा ने नेरथुआ को शिकस्त देकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित स्व. बंश बहादुर सिंह स्मारक प्रांतीय टेनिस बॉल क्रि केट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सोमवार को प्रतीक क्रि केट क्लब ढेकवा ने नेरथुआ टीम को एक विकेट से पराजित किया।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
नेरथुआ टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन का लक्ष्य रखा। ढेकवा टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 18.5 ओवर में ही मैच जीत लिया। ढेकवा टीम के रजत को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में अपनी टीम के लिए 126 रन एवं आठ विकेट लेने वाले नेरथुआ के सैफ को मैन ऑफ द सिरीज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 10 विकेट लेने वाले नेरथुआ टीम के धर्मेश को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला। सैफ को बेस्ट बैट्समैन घोषित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. त्रिद्विवेंद्र नाथ त्रिपाठी, रामनरेश मेहता, राज बहादुर सिंह, धीरेंद्र सिंह, तरुण सिंह, पवन सिंह आदि उपस्थित रहे।
उधर, हरचंदपुर क्षेत्र के जोहवाशर्की ग्रामसभा में क्रिकेट मैच का समापन जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने किया। उन्होंने बलैयाखेड़ा के खिलाड़ी धीरू को मैन ऑफ द मैच एवं सूरज को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया। इस मौके पर रूपेश सिंह, सुशील यादव, अनिल पांडेय, श्याम त्रिपाठी, सत्येंद्र यादव उपस्थित रहे।