{"_id":"5c460ccbbdec224c8b1aeb95","slug":"201548094667-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की टीम ने जाना केएमसी का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका की टीम ने जाना केएमसी का सच
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। यूपी में चल रही कंगारू मदर केयर यूनिट (केएमसी) को करीब से जानने के लिए भारत आए अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के बाल रोग एवं इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डॉ. शॉन ने सोमवार को शिवगढ़ ब्लॉक पहुंचकर शिवदयाल खेड़ा मजरे ढोढ़वापुर गांव में योजना के सच को जाना। लाभान्वित बच्चों को देखा एवं मां और शिशुओं के परिवारीजनों से बातचीत करके केएमसी के संचालन की जानकारी ली।
लो बर्थ वेट एवं समय से पूर्व जन्मे हर नवजात शिशु को बचाने के लिए केएमसी स्थापित किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब (सक्षम) के सहयोग से शिवगढ़ में केएमसी संचालित है। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के बाल रोग एवं इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डॉ. शॉन सोमवार को शिवगढ़ पहुंचे। उनके साथ डॉ. पारुल क्रिस्टियन भी साथ में थे।
लैब के संस्थापक डॉ. विश्वजीत कुमार, कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब की निदेशक आरती कुमार, विवेक सिंह, शरद यादव, अग्रिमा आरती साहू, अनूप शुक्ला ने शिवदयाल खेड़ा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर विविध जानकारियां दी। डॉ. शॉन व डॉ. पारुल ने कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब टीम के साथ लैब का बारीकी से निरीक्षण करते हुए चलाई जा रही कंगारू केयर क्रांति को जाना और समझा।