{"_id":"5b464df04f1c1bc6248b5d12","slug":"201531334128-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना से लाई जाएगी जिले में हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना से लाई जाएगी जिले में हरियाली
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पौधे तो हर बार लगते हैं। वन विभाग समेत अन्य विभाग मिलकर पौधरोपण अभियान में शामिल होते हैं। पर इस बार जिले में हरियाली लाने के लिए नई पहल शुरू हो रही है।
वन विभाग ने ‘एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना’ शुरू की है। अफसरों के मुताबिक इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति विभाग में रजिस्ट्रेशन कराकर पौधरोपण कार्य और पौधे दान कर सकता है।
विभाग की तरफ से कोई धन आदि नहीं दिया गया जाएगा। बल्कि जो व्यक्ति पौधे लगवाएगा या फिर दूसरों को रोपित करने के लिए दान करेगा, उसकी मदद करेगा।
इस पहल का पहली बार में ही असर दिख रहा है। यही वजह है कि अब तक एक हजार लोगों ने ढाई लाख पौधे रोपित और दान करने की ठानी है। बकायदा उन्होंने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।
विज्ञापन
अधिक से अधिक पौधे रोपित कराना मकसद
डीएफओ तुलसीदास शर्मा ने बताया कि अधिक सेे अधिक पौधे रोपित कराने के लिए ‘एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना’ शुरू की है।
एक हजार लोगों ने ढाई लाख पौधे रोपित करने और दान करने के लिए विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है। विभाग की तरफ से ऐसे लोगों की मदद की जाएगी।