{"_id":"5a96f2b84f1c1b0d658b505c","slug":"201519841976-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख बकाए पर पांच गांवों की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख बकाए पर पांच गांवों की बिजली काटी
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 लाख बकाए पर पांच गांवों की बत्ती काटी
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन ने 10 लाख रुपया बकाया होने पर पांच गांवों की बिजली काट दी। अभियंताओं का दावा है कि कई बार चेतावनी के बाद भी इन गांवों के उपभोक्ता बिजली का बिल नहीं जमा कर रहे थे।
त्रिपुला उपखंड अधिकारी एसएन यादव ने बताया कि हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के खेतई, घमरिया, कक्केपुर गांव में करीब 300 उपभोक्ता हैं। गांव के उपभोक्ताओं का करीब छह लाख रुपया बकाया है।
इन उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के लिए नोटिस भी भेजा गया, लेकिन बकाया जमा करना मुनासिब नहीं समझा। इस पर इन गांवों की बिजली ट्रांसफार्मर से काट दी है।
विज्ञापन
इसी तरह सतांव ब्लॉक क्षेत्र के पूरे कछवाह मजरे अटौरा खुर्द और पूरे काली बख्श सिंह उर्फ जैकी गांव की भी बिजली ट्रांसफार्मर से काटी गई है।
यहां पर 200 उपभोक्ता हैं। इनका करीब चार लाख रुपया बकाया है। एसडीओ ने चेतावनी दी है कि यदि कोई ट्रांसफार्मर से बिजली जोड़ता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।