फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हाईस्कूल के 3193 परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया मैथ का एग्जाम

हाईस्कूल के 3193 परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया मैथ का एग्जाम

Wed, 14 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल के 3193 परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया मैथ का एग्जाम
10 वीें में 3193 ने छोड़ा मैथ्य का एग्जाम
विज्ञापन


रायबरेली। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में सख्ती के चलते एग्जाम छोड़ने वाले परीक्षार्थियाें की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

मंगलवार को हाईस्कूल में पहली पारी में गणित का पेपर था, जिसमें 3193 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह इंटर के काफी परीक्षार्थी भी एग्जाम देने नहीं पहुंचे। महत्वपूर्ण प्रश्नपत्र होने के कारण सचल दस्तों ने निरीक्षण किया।

पहली पाली में हाईस्कूल की गणित तथा प्रारंभिक गणित, इंटर की गृह विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, दूसरी पाली में इंटर की औद्योगिक संगठन तथा कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


पहली पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा होने के कारण सचल दलों ने पूरी तेजी के साथ फर्राटा भरने की कोशिश की, ताकि ज्यादा से ज्यादा सेंटरों को चेक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्ती के चलते ही गणित में 2821 और प्रारंभिक गणित में 372 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। गणित में 26,502 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 23,680 उपस्थित रहे। प्रारंभिक गणित में 3,433 में से 3,059 ने उपस्थिति दर्ज कराई।

इंटर की गृह विज्ञान में 402 और कृषि वनस्पति विज्ञान में 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गृह विज्ञान में 5,138 बच्चों के सापेक्ष 4,736 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

कृषि वनस्पति विज्ञान में 287 के सापेक्ष 271 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सोमवार को दूसरी पाली में हुई गणित द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में 567 और प्रारंभिक सांख्यिकी की परीक्षा में दो परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।


जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में निगरानी के लिए सभी सचल दल फर्राटा भर रहे हैं। सख्ती के चलते ही परीक्षार्थी पीछे हट रहे हैं। परीक्षा में गैरहाजिर परीक्षार्थियों के बारे में यूपी बोर्ड को सूचनाएं भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed